सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती नाम के आगे टाइटल लगाने से भर्ती अधेड़ में!

 उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में 69 हजार असिस्टेंट टीचर्स की भर्ती में नये-नये विवाद लगातार सामने आते जा रहे हैं. विवादों की वजह से ही इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने भर्ती पर रोक लगा रखी है. इस भर्ती में कभी गलत सवाल पूछने के आरोप लगते हैं तो कभी शिक्षा मित्रों का विवाद सामने आता है. कभी फॉर्म भरने में गलतियों का मुकदमा कोर्ट पहुंचता है तो कभी गरीबों को दस फीसदी आरक्षण नहीं मिलने का मामला तूल पकड़ने लगता है.

ये विवाद अभी ठंडे भी नहीं हुए कि अब अपने नाम के साथ जनरल कैटेगरी के ब्राह्मण वर्ग की टाइटल लगाने वाली अभ्यर्थी को उसकी मार्कशीट में ओबीसी दिखाए जाने का नया विवाद सामने आया है. आजमगढ़ की अभ्यर्थी अर्चना तिवारी की मार्कशीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. वायरल मार्कशीट के साथ यह दावा किया जा रहा है कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों और लापरवाही की यह एक बानगी प्रyagrajज  में जब यह साफ हो गया कि गलती परीक्षा नियामक प्राधिकारी की नहीं है, बल्कि अभ्यर्थी अर्चना तिवारी ने खुद ही अपने फॉर्म में ओबीसी कैटेगरी का विकल्प चुना है तो मामला और उलझ गया. हमारे दूसरे संवाददाता खुर्रम नोमानी आगे की पड़ताल के लिए आजमगढ़ में अर्चना तिवारी के घर पहुंचे.


अर्चना  के परिवार वालों ने बताया कि वह लोग वास्तव में अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं और गुसाईं जाति से ताल्लुक रखते हैं. मंदिरों में चढ़ावे की रकम को खर्च करने वाले गुसाईं जाति के लोग #ओबीसी कैटेगरी में ही आते हैं. अर्चना के परिवार वालों ने यह भी बताया कि वह लोग सिर्फ दिखावे के लिए ही तिवारी टाइटल का इस्तेमाल करते हैं. पूरा विवाद सिर्फ इसलिए पैदा हुआ क्योंकि ओबीसी कैटेगरी की अर्चना ने अपने नाम के साथ तिवारी टाइटल का इस्तेमाल किया था.








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घर लौट प्रवासी को रोजगार

लॉकडाउन के कारण घर लौटे प्रवासी श्रमिकों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दृष्टिगत से मिर्जापुर के जिला अधिकारी श्री सुशील कुमार पटेल ने खोला हेल्पलाइन नंबर, जो भी प्रवासी हो वाह सेवायोजन कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 05442--220 732 पर काल कर के  ले सकते हैं जानकारी l जनकारी के अनुसार जिले मे रोजगार मेला का आयोजन कर प्रवासी श्रमिकों को  रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा  l

विंध्याचल मंदिर खुलेगा? कब

जिला अधिकारी मिर्ज़ापुर द्वारा आज विंध्याचल मंदिर खोलने के विषय में  मंदिर के पुजारियों जी के साथ एक एक लंबा चर्चा किया  !    राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित covid-19 के सुरक्षा कारण को ध्यान में रखते हुए     जिलाधिकारी  मिर्जापुर द्वारा मंदिर खोले जाने के निर्णय सापेक्ष में यह कहा गया कि ,मीडिया के माध्यम से आपको यह सूचना दिया जाएगा कि ,   मंदिर खोले जाने का निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है जैसे ही मंदिर को खोले जाने का निर्णय लिया जाता है आपको मीडिया के माध्यम से बता दिया जाएगा

जिला अधिकारी मिर्ज़ापुर

डीएम श्री सुशील कुमार पटेल और एसपी डॉ। धर्मवीर सिंह के द्वारा कलेक्ट्रेट में मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर धार्मिक स्थलों को शर्तों के साथ खोलने के लिए केंद्र व राज्य सरकार के गाइडलाइन के बारे में दी गई जानकारी, दिशा निर्देशों का अंकन, पालन सुनिश्चित करना। दिए गए निर्देश को कडाई से पालन करने को कहा है! विद्यालय पर अभी कोई फैसला नही आया है!